सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशिया कप 2025 में रोमांच अपने चरम पर है। 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और यूएई के बीच ग्रुप ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का होगा क्योंकि विजेता टीम सुपर-4 में जगह बना लेगी।
मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और आईसीसी के बीच विवाद ने तूल पकड़ा था। PCB ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुए विवाद के बाद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने इस डिमांड को ठुकरा दिया। PCB ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे यूएई के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस पर हैं कि पाकिस्तान मैदान पर उतरता है या नहीं।
फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकेंगे। भारत में यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। वहीं पाकिस्तान और यूएई में भी स्थानीय प्रसारण चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शक इसे देख पाएंगे।
यह मुकाबला न सिर्फ सुपर-4 की टिकट दिलाएगा बल्कि दोनों टीमों की क्रिकेटिंग प्रतिष्ठा के लिए भी अहम साबित होगा। अब देखना होगा कि किस टीम के खिलाड़ी दबाव झेलते हुए जीत हासिल कर पाते हैं।
#AsiaCup2025 #PAKvsUAE #LiveStreaming #CricketNews