सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत एनआईटीटीटीआर, भोपाल तथा स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में “अखिल भारतीय महिला–शोध, प्रशिक्षण एवं विचार वर्ग” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में आयोजित हुआ। इस वर्ग का उद्देश्य देश में मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहन देना और स्वदेशी कार्यों की दिशा को स्पष्ट करना है। स्वदेशी कार्यरत बहनों का इसमें स्वागत किया गया।
देशभर से 175 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए l इस कार्यक्रम में महिला उद्यमियों, शोधकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी, जिसमें प्रशिक्षण, कार्यशालाओं और संवाद सत्रों के माध्यम से ज्ञान व उद्यमिता कौशल का विकास किया गया। यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वदेशी उत्पादों, आत्मनिर्भरता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के एनआईटीटीटीआर के दृष्टिकोण को भी सशक्त करता है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निर्मला भूरिया (महिला एवं बाल विकास मंत्री, म.प्र.) उपस्थित रही।
साथ ही श्री सतीश कुमार (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, स्वदेशी जागरण मंच), श्रीमती मालती रॉय (महापौर, भोपाल), प्रो. चंद्र चारु त्रिपाठी (निदेशक, एनआईटीटीटीआर, भोपाल) और अर्चना मीना (अखिल भारतीय महिला प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच) भी सम्मिलित हुई। समापन सत्र में कृष्णा गौर (राज्य मंत्री, म.प्र.), वीरा राणा (पूर्व मुख्य सचिव, म.प्र.), कश्मीरी लाल (राष्ट्रीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच) और जितेन्द्र गुप्त (अखिल भारतीय सह संयोजक, स्वावलंबी भारत अभियान) डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी (अखिल भारतीय सह प्रमुख, स्वावलंबी भारत अभियान) सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम की समन्वयक पल्लवी  भटनागर  थी ।

#एनआईटीटीटीआरभोपाल #स्वदेशीशक्ति #राष्ट्रीयकार्यक्रम #महिलासशक्तिकरण #आत्मनिर्भरभारत