सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रम्प प्रशासन को भारत के साथ संबंध बिगाड़ने पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच पिछले 25 वर्षों में जो भरोसा और साझेदारी बनी है, उसे कमजोर करना एक रणनीतिक भूल साबित होगी।
हेली ने न्यूजवीक मैगजीन में लिखे अपने आर्टिकल में कहा कि ट्रम्प प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाना सही कदम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चीन रूस से तेल खरीदने के बावजूद किसी बड़ी सजा का सामना नहीं कर रहा, तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।
निक्की हेली ने कहा कि भारत ही एशिया में चीन की बढ़ती ताकत का सबसे बड़ा संतुलन है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पछाड़ देगा। ऐसे में भारत को कमजोर करना अमेरिका के हितों के खिलाफ होगा।
हेली ने ट्रम्प को सलाह दी कि वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करें और रिश्तों को पटरी पर लाएं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत को वैसा ही महत्व देना चाहिए जैसा वह चीन या इजराइल को देता है।
पूर्व राजदूत के मुताबिक, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और उसका उभार दुनिया के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर है। अगर अमेरिका-भारत के बीच यह भरोसा टूटा तो चीन इसका सीधा फायदा उठाएगा।
#निक्कीहेली #भारतअमेरिका #Trump #IndiaUSRelations #चीन