सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (निफ्ट) भोपाल ने अपने 13वें दीक्षांत समारोह पर निफ्ट की महानिदेशक, श्रीमती तनु कश्यप, आईएएस का स्वागत किया। यह उनका संस्थान में पहला दौरा था। उनके साथ निफ्ट की अकादमिक प्रमुख प्रोफेसर शिंजू महाजन भी उपस्थित रहीं।

दौरे के दौरान माननीय अतिथियों ने सिलाई मशीन मॉडल (सेल्फी प्वाइंट ) का उद्घाटन किया, जो अब परिसर की एक प्रमुख आकर्षण है और फैशन उद्योग में निफ्ट की रचनात्मकता तथा डिज़ाइन नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया, विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं का दौरा किया तथा संकाय और विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने सृजनात्मकता और पेशेवर दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। निफ्ट भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में अपना 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर 2025 बैच के कुल 91 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन और लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिजाइन तथा मास्टर्स ऑफ फैशन मैनेजमेंट के विद्यार्थी शामिल हैं।
#निफ्टभोपाल #दीक्षांतसमारोह #फैशनसंस्थान #भोपाल #शिक्षासमाचार