सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / मुंबई : एफएमसीजी दिग्गज नेस्ले ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) लॉरेंट फ्रीक्स को पद से हटा दिया है। कंपनी ने जांच में पाया कि फ्रीक्स अपने ही डायरेक्ट सबऑर्डिनेट के साथ रिलेशनशिप में थे और इसकी जानकारी कंपनी को नहीं दी। इसे कंपनी पॉलिसी और प्रोफेशनल एथिक्स का गंभीर उल्लंघन माना गया।
नेस्ल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि जांच प्रक्रिया चेयरमैन पॉल बल्के और लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पाब्लो इस्ला की देखरेख में हुई, जिसमें बाहरी वकीलों की भी मदद ली गई। कंपनी ने फ्रीक्स को उनके 40 साल के योगदान के लिए धन्यवाद दिया लेकिन कहा कि “यह कार्रवाई कंपनी मूल्यों की रक्षा के लिए जरूरी थी।”
लॉरेंट फ्रीक्स को पिछले साल ही सीईओ बनाया गया था। हालांकि, कंपनी के शेयर पहले से दबाव में थे। उनकी जगह अब फिलिप नवरातिल को नया सीईओ नियुक्त किया गया है। नवरातिल 2001 से नेस्ले के साथ हैं और कॉफी स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट के हेड रह चुके हैं।
यह पहली बार नहीं है जब किसी सीईओ को निजी रिश्तों के चलते नौकरी गंवानी पड़ी हो। हाल ही में एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ एंडी बायरन को HR हेड क्रिस्टीन कैबोट के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।
कंपनियों में ऐसे रिश्तों को लेकर सख्त नियम होते हैं। खासकर सीनियर और जूनियर के बीच रोमांस को हितों के टकराव और प्रोफेशनल माहौल पर असर डालने वाला माना जाता है। नियम तोड़ने पर कर्मचारियों को चेतावनी, सस्पेंशन, टर्मिनेशन और यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
#नेस्ले #CEO #लॉरेंटफ्रीक्स #कंपनीनियम #फिलिपनवरातिल #एस्ट्रोनॉमर