सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों लगातार विवादों में बनी हुई हैं। कभी बिपाशा बसु को “मर्दाना” कहने पर, तो कभी साउथ स्टार धनुष के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली मृणाल ने अब एक और बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उनका तंज सीधे अनुष्का शर्मा से जोड़ा जा रहा है।
दरअसल, मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे, जिनमें सुल्तान जैसी सुपरहिट फिल्म भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि हर फिल्म करना उनके करियर का हिस्सा नहीं है और वह सोच-समझकर ही प्रोजेक्ट्स चुनती हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ एक्ट्रेसेज ने बड़े मौके पाकर भी अपने करियर को सही दिशा नहीं दी।
मृणाल का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। यूजर्स ने इसे अनुष्का शर्मा से जोड़कर देखा और उन्हें लगा कि मृणाल ने इशारों-इशारों में अनुष्का के करियर को निशाना बनाया है। कई फैंस ने इस पर नाराजगी जताते हुए मृणाल को “कंट्रोवर्सी क्वीन” तक कहना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने सुल्तान, पीके, और NH10 जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं मृणाल ठाकुर की फिल्मों और वेब सीरीज ने भी उन्हें मजबूत फैनबेस दिलाया है। अब देखना यह होगा कि मृणाल के इस बयान पर अनुष्का या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
#मृणालठाकुर #अनुष्काशर्मा #बॉलीवुड #कंट्रोवर्सी #फिल्में