सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के प्रतिष्ठित ए + ग्रेड प्राप्त श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय, भोपाल में महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “मोनोवेव माइक्रोवेव रिएक्टर की शक्ति का अवलोकन” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे डॉ. विवेक कटारे- कार्यकारी निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, विषय विशेषज्ञ थे डॉ. अनिता दत्त कोनार यूजीसी,सहायक प्राध्यापक, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ,भोपाल एवं विकेश चौहान रीजनल सेल्स मैनेजर नॉर्थ एंटोन पार दिल्ली उपस्थित रहे। महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला की उपयोगिता को रेखांकित किया। प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक नीना अरोरा ने प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा धरती को हरा -भरा बनाने एवं प्रदूषण मुक्त रखने की बात कही। साथ ही माइक्रोवेव रियेक्टर की शक्ति उसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर महत्वपूर्ण जानकारी कार्यशाला द्वारा प्रदान करने की बात कही।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि…मोनोवेव और माइक्रोवेव रिएक्टर विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति ला सकते हैं साथ ही नए अवसर भी प्रदान करते हैं । यह विभिन्न प्रक्रियाओं से ऊर्जा प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन रिएक्टरों का उपयोग रासायनिक संश्लेषण जीव विज्ञान और चिकित्सा में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। साथ ही माइक्रोवेव के प्रदर्शन द्वारा सटीक जानकारी प्रदान करते हुए उसके उपयोग और महत्व को बताया। छात्राओं को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई इसके साथ ही तकनीकी सत्र में डॉ अनिता दत्त कोनार ने तकनीकी क्षमताओं और इसके प्रयोगों के समझने में मदद की। तथा छात्राओं के मध्य परस्पर संवाद करते हुए इस रियेक्टर की कार्यशैली पूर्णतः समझाया।
इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान से विधार्थी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में इसका अनुप्रयोग करने में समर्थ होंगे। आयोजक समिति के मुख्य संरक्षक जंबू भंडारी, चेयरमैन कॉलेज गवर्निंग बॉडी, कार्यशाला की संरक्षक, महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह , महाविद्यालय की प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव ,विधि प्राचार्य .अंजू बाजपेयी, उप प्राचार्य रेणु मिश्रा संयोजक रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष नीना अरोरा सहित सह प्राध्यापक, किरण शांडिल्य, सुप्रिया सिंह प्राध्यापक रसायन शास्त्र सहित महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाएं तथा विभिन्न महाविद्यालयों के स्कॉलर्स एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजक एवं सह प्राध्यापक वर्षा सक्सेना तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. किरण शांडिल्य ने किया |
#मोनोवेवरिएक्टर #माइक्रोवेवरिएक्टर #राष्ट्रीयकार्यशाला #श्रीसत्यसाईंमहाविद्यालय #रसायनशास्त्र