सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / रायसेन : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उद्योग हमारे लिए मंदिर और देवालय के समान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से विकास को सराहा और बताया कि देश अब 15वें से चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का जैविक कपास चीन, जापान, वियतनाम और स्पेन तक निर्यात हो रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

दस अगस्त को रायसेन में रेल कोच बनाने के लिए कारखाने का भूमि-पूजन होगा। वहीं, 25 अगस्त को धार में प्रधानमंत्री मोदी टेक्सटाइल उद्योग के लिए पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन करेंगे। इससे मालवा और आसपास के जनजातीय अंचल के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री यादव ने सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की टैक्सटाइल यूनिट का दौरा कर उत्पादन का अवलोकन किया। इस अवसर पर सागर समूह की महिला कर्मचारियों ने उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री ने बहनों को पुष्प वर्षा की और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। डॉ. यादव ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत सरकार किसानों के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बहनों के लिए विशेष 1500 रुपए का तोहफा और रोजगारपरक उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को 6000 रुपए मासिक वेतन सहायता का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने सागर समूह की गांवों के लोगों को रोजगार देने, आवास और भोजन व्यवस्था के लिए भी सराहना की। सागर समूह में कुल 8000 कर्मचारी हैं, जिनमें 5000 महिलाकर्मी शामिल हैं।
#मोहन_यादव #रायसेन #रेल_कोच_फैक्ट्री #औद्योगिक_विकास #रक्षाबंधन