सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल महिंद्रा ने 6 सितंबर 2025 से अपने ICE SUV पोर्टफोलियो पर GST Rate Cut का फायदा देना शुरू कर दिया है। इसके तहत बोलरो, नियो, XUV3XO, थार, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-N, थार रॉक और XUV700 जैसे मॉडल्स पर ग्राहक 1.56 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
हाल ही में 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं GST काउंसिल मीटिंग में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में GST 2.0 लागू करने की घोषणा की गई।
महिंद्रा ने स्पष्ट किया कि 10% GST कटौती का फायदा ग्राहकों को सीधे डिस्काउंट के रूप में मिलेगा, कंपनी इसे अपने स्तर पर वहन नहीं करेगी। इससे ग्राहक महिंद्रा के लोकप्रिय SUV मॉडल्स को पहले से सस्ता कीमतों में खरीद पाएंगे।
इसके अलावा बाटा और टाटा जैसी कंपनियों ने भी जीएसटी कटौती का फायदा ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए यह राहत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सरकार के नए GST नियमों के अनुसार, 350cc तक की बाइक्स पर GST 28% से घटाकर 18%, छोटी कारों पर 18%, और बड़े वाहनों पर फ्लैट 40% GST लागू किया गया है। अब सेसेस हटा दिए गए हैं, जिससे वाहनों की कीमतों में कमी और ग्राहकों की बचत बढ़ी है।
इस कटौती से महिंद्रा और अन्य कंपनियों के SUV और अन्य वाहनों की बिक्री में तेज़ी आने की संभावना है।
#महिंद्रा #GSTCut #SUV #ऑटोमोबाइल #बचत #XUV700 #थार #स्कॉर्पियो