सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रो. मुकेश कुमार साहू डीन के मार्गदर्शन में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे। विजिट के दौरान छात्रों ने विभिन्न कोर्ट रूम में न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा व्यहारिक ज्ञान अर्जित किया। विजिट के दौरान माननीय अनूप कुमार त्रिपाठी (प्रधान रजिस्ट्रार, एमपी उच्च न्यायालय) ने छात्रों का वकालत एवं न्यायिक क्षेत्र में मार्गदर्शन किया, उन्होंने छात्रों को उच्च न्यायालय के विभिन्न सेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात गजानन चौहान (लाइब्रेरियन, एमपी उच्च न्यायालय, इंदौर) द्वारा छात्रों को न्यायाधीश लाइब्रेरी का अवलोकन करवाया गया तथा विभिन्न पुस्तकों एवं जर्नल्स के बारे जानकारी प्रदान की साथ ही छात्रों ने माननीय विजय कुमार शुक्ला (न्यायाधिपति, एमपी उच्च न्यायालय) से मुलाकात की, उन्होंने छात्रों से विधिक प्रक्रिया के बारे में चर्चा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ऋचा सिंह, दुर्गेंद्र सिंह और रोहित शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी. सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटी #लॉस्टूडेंट्स #इंदौरहाईकोर्ट #शैक्षणिकभ्रमण #कानूनीशिक्षा