सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में है। फिल्म में मंदोदरी का किरदार निभाने जा रहीं मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज में काजल बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर काजल अग्रवाल अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं। यहां उन्होंने स्विमिंग पूल में मोनोकिनी पहने हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जैसे ही ये फोटोज सामने आईं, फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल को देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

40 साल की काजल अग्रवाल ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन रामायण उनके लिए खास प्रोजेक्ट है। फिल्म में वह रावण की पत्नी मंदोदरी की अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। काजल का यह लुक देखकर फैंस कह रहे हैं कि स्क्रीन पर उनके गंभीर किरदार और असल जिंदगी के ग्लैमरस अंदाज का कॉन्ट्रास्ट उन्हें और खास बनाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने काजल अग्रवाल को एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना दिया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके इस नए अवतार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

#काजलअग्रवाल #रामायण #मंदोदरी #मालदीव #बॉलीवुड