सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर US ओपन 2025 के क्वार्टर फाइनल में पहुँच गए हैं। चौथे राउंड में इटली के स्टार ने एलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-1, 6-1, 6-1 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 1 घंटा 21 मिनट तक चला और इस साल के US ओपन में दूसरे सबसे कम समय में समाप्त हुआ। सिनर की ग्रैंड स्लैम हार्डकोर्ट पर यह लगातार 25वीं जीत है।
क्वार्टर फाइनल में सिनर का सामना अपने ही देश के लोरेंजो मुसेट्टी से होगा। मुसेट्टी ने चौथे राउंड में स्पेन के जौमे मुनार को 6-3, 6-0, 6-1 से हराकर पहली बार US ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, विमेंस सिंगल्स में नाओमी ओसाका भी क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं। उन्होंने अमेरिका की कोको गॉफ को 6-3, 6-2 से हराया। ओसाका US Open में 2020 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुँची हैं। उनके और गॉफ के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं, जिसमें यह ओसाका की गॉफ के खिलाफ तीसरी जीत है।
पुरुष सिंगल्स में नोवाक जोकोविच भी क्वार्टर फाइनल में पहुँच चुके हैं। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने जर्मनी के क्वालिफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-2 से हराया।
इस तरह, US Open 2025 में क्वार्टर फाइनल का दौर शुरू हो गया है, जहाँ प्रमुख खिलाड़ियों जैसे सिनर, मुसेट्टी, ओसाका और जोकोविच के मैच फैंस के लिए रोमांचक होने वाले हैं।
#USOpen2025 #जैनिकसिनर #नोवाकोकोविच #नाओमीओसाका #टेनिस