सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : जाह्नवी कपूर इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी की है। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक ऐसा गोल्डन चांस मिला है, जिसे करना शायद हर किसी का सपना होता। खबर है कि जाह्नवी जल्द ही अपनी मां श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी।

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं और अब जाह्नवी पर यह जिम्मेदारी आ रही है कि वह अपनी मां के पॉपुलर रोल को पर्दे पर दोबारा जिंदा करें। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और जाह्नवी ने इसके लिए खास तैयारी भी शुरू कर दी है।

जाह्नवी की पिछली फिल्मों को भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिली हो, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हमेशा होती रही है। यही वजह है कि दर्शक और फैन्स इस फिल्म को लेकर पहले से ही एक्साइटेड हैं।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म जाह्नवी के करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकती है। अगर उन्होंने मां के किरदार को पर्दे पर सफलतापूर्वक निभा लिया, तो वह न सिर्फ श्रीदेवी की विरासत को आगे बढ़ाएंगी बल्कि खुद के लिए भी बॉलीवुड में एक मजबूत जगह बना लेंगी।

#जाह्नवीकपूर #श्रीदेवी #बॉलीवुड #फिल्मरीमेक #JanhviKapoor