सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने हाल ही में जारी की गई खिलाड़ियों की वनडे रैंकिंग में बड़ी गलती कर दी। बुधवार (20 अगस्त) को जारी अपडेटेड लिस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम गायब थे। पिछले हफ्ते यानी 13 अगस्त की रैंकिंग में दोनों खिलाड़ी टॉप-5 में शामिल थे। इस बड़ी चूक के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने सवाल उठाए।

हालांकि, चार घंटे के भीतर ही ICC ने गलती सुधार ली और रैंकिंग को दोबारा अपडेट किया। इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनकी पुरानी पोजिशन पर बहाल कर दिया गया। काउंस‍िल ने तकनीकी गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए कहा कि इस हफ्ते की रैंकिंग में कई दिक्कतें आई थीं, जिनकी जांच की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब ICC की रैंकिंग में ऐसी गड़बड़ी हुई हो। तीन साल पहले भी दो मौकों पर भारत को गलती से टेस्ट की नंबर-1 टीम घोषित कर दिया गया था। जनवरी 2022 में भारत को करीब ढाई घंटे तक नंबर-1 दिखाया गया था, जबकि फरवरी 2022 में छह घंटे तक भारत को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रखा गया था। बाद में दोनों बार सुधार कर ऑस्ट्रेलिया को नंबर-1 घोषित किया गया।

बार-बार हो रही ऐसी गलतियों ने ICC की रैंकिंग प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, काउंस‍िल का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी चूक न हो।

#ICC #RohitSharma #ViratKohli #ODIRanking #CricketNews