सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को चौंका दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (Asif Qureshi) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना कथित तौर पर पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी, जो बाद में खूनी झड़प में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11 बजे जंगपुरा भोगल मार्केट लेन में हुई। आसिफ ने आरोपियों से अपने मेन गेट के सामने खड़े स्कूटर को हटाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान आरोपियों ने धमकी दी और वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौटे।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने किसी नुकीली चीज से आसिफ पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इलाके में इस वारदात के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

#हुमा_कुरैशी #दिल्ली_हत्या #पार्किंग_विवाद #क्राइम_न्यूज