सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    /   नई दिल्ली  :  त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा की कि 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाई जाएंगी। इससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।वित्त मंत्री ने साफ कहा कि टैक्स कटौती का लाभ कंपनियों को ग्राहकों तक पहुँचाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनियां जीएसटी दरों में कटौती का फायदा अपने पास रखकर कीमतें कम नहीं करेंगी तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार ने सांसदों और अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में दामों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

सीतारमण ने बताया कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किए गए हैं और इनका उद्देश्य आम आदमी, किसान और छोटे व्यवसायियों तक राहत पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां पहले ही अपने उत्पादों के दाम कम करने का एलान कर चुकी हैं। सरकार उम्मीद कर रही है कि नई दरें लागू होने के बाद उपभोग बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम त्योहारी सीजन में बाजार को मजबूती देगा। उपभोक्ता सस्ते दामों पर आवश्यक और रोजमर्रा की वस्तुएं खरीद सकेंगे, वहीं कारोबारियों को भी बिक्री में वृद्धि देखने को मिलेगी।इस घोषणा के साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि निर्यातकों को राहत देने के लिए एक विशेष पैकेज पर काम चल रहा है। कुल मिलाकर, जीएसटी कटौती का यह फैसला आम जनता को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा।\

#GSTकटौती #निर्मलासीतरमण #केंद्रसरकार #GSTसुधार #ग्राहकलाभ