सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली   :  केंद्र सरकार ने जीएसटी सुधारों के बाद अब अमेरिकी टैरिफ से जूझ रहे निर्यातकों के लिए राहत पैकेज तैयार करने की योजना बनाई है। यह पैकेज खासतौर पर टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण जैसे सेक्टरों को सपोर्ट देगा। साथ ही छोटे निर्यातकों की मुश्किलें कम करने, नौकरियां बचाने और नए बाजार तलाशने में मदद करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, यह राहत पैकेज कोविड-19 महामारी के दौरान एमएसएमई को दी गई मदद की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य है कि टैरिफ से प्रभावित कारोबारियों को तुरंत सहारा मिले और देश का निर्यात लगातार बढ़ता रहे।

किन सेक्टरों को फायदा होगा?

हाल ही में अमेरिका ने भारत के सामान पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25% रूस से तेल खरीदने पर पेनल्टी के रूप में शामिल है। इस फैसले से टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण, चमड़ा, जूते, रसायन, इंजीनियरिंग सामान, कृषि और समुद्री उत्पाद जैसे सेक्टर प्रभावित हुए हैं।

इसके साथ ही, बजट में घोषित एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन को भी तेजी से लागू करने की तैयारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत के वैश्विक व्यापार को मजबूत करने और कारोबारी माहौल को स्थिर करने में मदद करेगा।