सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : शुक्रवार, 5 सितंबर को सोना और चांदी दोनों के दाम नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 501 रुपए बढ़कर ₹1,06,446 हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 374 रुपए उछलकर ₹1,23,581 प्रति किलो तक पहुंच गई।
इस साल अब तक सोना ₹30,284 यानी 40% महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोने का भाव ₹76,162 था, जबकि अब यह ₹1,06,446 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में चांदी भी ₹37,190 यानी 43% महंगी होकर ₹1,23,581 प्रति किलो हो गई है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस साल चांदी की कीमत ₹1.30 लाख से बढ़कर ₹1.46 लाख प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं, सोना ₹1.04 लाख से ऊपर जा सकता है। इसके पीछे अमेरिका के टैरिफ और जियोपॉलिटिकल टेंशन को बड़ा कारण माना जा रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,07,770 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹98,800 रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,07,620 और 22 कैरेट सोना ₹98,650 पर बिक रहा है।
एक्सपर्ट्स की सलाह है कि लोग केवल बीआईएस हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें और खरीदारी से पहले कीमत को आईबीजेए की वेबसाइट जैसे भरोसेमंद सोर्स से क्रॉस चेक जरूर करें।
#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #बाजार