सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड में लंबे समय से साथ काम कर चुकीं फराह खान और दीपिका पादुकोण के बीच कथित अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यह मामला फराह के हालिया व्लॉग से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दीपिका की आठ घंटे की शूटिंग शिफ्ट पर तंज कसा।
फराह खान ने एक व्लॉग में एक्ट्रेस राधिका मदान से उनके पहले ऑडिशन और लंबे समय तक काम करने के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे तपकर ही तो सोना बनता है। इसी दौरान फराह ने दीपिका की आठ घंटे की शिफ्ट का जिक्र किया और कहा कि उनके पास व्लॉग पर आने का समय नहीं है। इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच कथित खटास के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दें, दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म ने दीपिका को रातोंरात स्टार बना दिया। वहीं, हाल ही में दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं, कथित तौर पर आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस और तेलुगु डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड के चलते।
दीपिका के अनुसार, 2024 में मां बनने के बाद वे हफ्ते में केवल पांच दिन और आठ घंटे की शिफ्ट में ही काम करना चाहती थीं। इस बीच, दोनों के इंस्टाग्राम अनफॉलो करने से फैंस में चर्चा शुरू हो गई है और बॉलीवुड में उनके रिश्ते पर सवाल खड़े हो गए हैं।
#दीपिका_पादुकोण #फराह_खान #अनबन #इंस्टाग्राम_अनफॉलो #बॉलीवुडसमाचार