सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी ) माध्यमिक द्वि साप्ताहिक दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा शुक्ला, पूर्व कुलपति बी. आर.अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू तथा सारस्वत अतिथि योगेंद्र बाबू, सहायक आचार्य , आईटीईपी समन्वयक , महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय , वर्धा उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के वरीष्ठ आचार्य सुबोध शर्मा ने की। इस अवसर पर परिसर के सह निदेशक गोविंद पांडेय सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि आशा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा यह शिक्षक बनने की नई प्रेरणा और उत्साह प्रदान करेगा। इन 15 दिनों में आप सभी ने अनेक कलाओं को अर्जित किया जिसका उपयोग आप एक भावी शिक्षक बनने में करेंगे।

सारस्वत अतिथि योगेंद्र बाबू ने बताया की यह दीक्षारंभ छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देगा। अनेक गतिविधियों के साथ यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. सुबोध शर्मा ने छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी कि छात्रों ने यह 15 दिन के दीक्षारंभ कार्यक्रम को अत्यंत सुचारु रुप एवं अनुशासित रूप में सम्पन्न किया है।सह निदेशक गोविन्द पांडेय ने बताया कि यह दीक्षारंभ छात्रों को व्यक्तिगत व सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। दीक्षारंभ कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा एकीकृत शिक्षक शिक्षा कर्यक्रम कि समन्वयिका रजनी वी.जी ने १५ दिनों दीक्षांत कार्यक्रम के प्रतिवेदन के माध्यम से बतया कि इसमे छात्रों को योग शिक्षण ,अभ्यास ,प्रेरणा और प्रतिभा प्रदर्शन सत्र आयोजित किये गये़। इस कार्यक्रम में कुल 91 सत्र सम्पन्न किये गये़ तथा यह कार्यक्रम परमेश्वर वर्गाधिकारी, शिक्षण प्रमुख जितेंद्र तिवारी, ललित मोहन पंतोला, गोकुल आनंद तिवारी, कृष्णानंद दन्नाना, वरुण सोरभ पोखरियाल, महिमा तिवारी आदि के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #आईटीईपी #भोपाल #दीक्षारंभ #शिक्षा