सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) अपने जन्मदिन से पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म विश्वम्भर को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट साझा किया है।

फिल्म के निर्देशक वशिष्ठ और प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशंस ने जानकारी दी कि विश्वम्भर का टीजर 21 अगस्त को शाम 6:06 बजे रिलीज होगा। यह खबर जैसे ही सामने आई, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह टीजर चिरंजीवी के 22 अगस्त को आने वाले जन्मदिन का तोहफा माना जा रहा है।

हालांकि, इस खुशखबरी के साथ ही मेकर्स ने एक निराशाजनक घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि कुछ प्रोडक्शन संबंधी कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब दर्शकों को चिरंजीवी की इस फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म का इंतजार थोड़ा और करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि चिरंजीवी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उन्होंने इंद्रा, शंकर दादा एमबीबीएस और कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी नई फिल्म विश्वम्भर में विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सेट डिज़ाइन देखने को मिलेगा।

फिल्म की देरी की खबर से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं, लेकिन चिरंजीवी का जन्मदिन और विश्वम्भर का टीजर उनके लिए बड़ी सौगात साबित होगा।

#चिरंजीवी #विश्वम्भर #तेलुगुसिनेमा #फिल्मरिलीज #Tollywood