सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  / नई दिल्ली   :  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में नवीनतम छोटा भीम कॉमिक सीरीज का भव्य विमोचन किया। यह पहल भारतीय विषय-वस्तु निर्माण को बढ़ावा देने और युवा पाठकों तक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कहानियां पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

इस कार्यक्रम में प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक श्री भूपेंद्र कैंथोला ने कहा कि बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक कथाएं सुनाना जरूरी है ताकि उनकी पहचान और विकास गाथा मजबूत हो। उन्होंने बताया कि छोटा भीम जैसी कहानियां न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि साहस, नैतिकता और टीम वर्क जैसे मूल्यों का संदेश भी देती हैं।

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार यह कॉमिक सीरीज ढोलकपुर के काल्पनिक राज्य में बहादुर बालक भीम के साहसिक कारनामों पर आधारित है, जो भारतीय लोककथाओं और संस्कृति से प्रेरित है।

ग्रीन गोल्ड के संस्थापक और सीईओ श्री राजीव चिलका ने बताया कि भारत सरकार की वेव्स 2025 जैसी पहलों के माध्यम से एनीमेशन, गेमिंग और कॉमिक्स में भारतीय कंटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भारत इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में है।

यह कॉमिक सीरीज बाल साहित्य को समृद्ध करने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल और एनिमेशन प्लेटफॉर्म पर भी प्रोत्साहित करेगी।

#छोटा_भीम #कॉमिक_सीरीज #भारतीय_संस्कृति #भारत_मंडपम #बाल_साहित्य