सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में कर्मयोगी दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर परिसर के सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्म के प्रति निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।


आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कर्मयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मयोग केवल कार्य करना नहीं, बल्कि उसे पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से करना है। यह मानव जीवन को संतुलन और सफलता की दिशा प्रदान करता है।
परिसर निदेशक रमाकांत पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मयोग भारतीय संस्कृति की आत्मा है और विश्वविद्यालय के प्रत्येक सदस्य को इसे जीवन का आधार बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों ने कर्मयोग के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्य में उतारने का संकल्प लिया।

#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #कर्मयोगीदिवस #भोपालसमाचार #संस्कृतशिक्षा #शिक्षासमाचार