सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें उल्टी, हिचकी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उनके बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की।

बोल्सोनारो इस समय 2022 के चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया है। उनके वकीलों ने सजा के खिलाफ अपील दायर करने की बात कही है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में उनकी त्वचा पर मौजूद आठ जख्मों का बायोप्सी टेस्ट किया गया था। डॉक्टर क्लाउडियो बिरोलिनी ने बताया कि बोल्सोनारो काफी कमजोर हो गए हैं और उन्हें एनीमिया हो गया है। उन्होंने कहा कि खराब खानपान और कमजोर शारीरिक स्थिति की वजह से उनकी सेहत पिछले महीने से लगातार गिर रही है।

बोल्सोनारो की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद ब्राजील की राजनीति में हलचल मच गई है। उनके समर्थक इसे सरकार की लापरवाही बता रहे हैं, वहीं विपक्ष का कहना है कि कानून के मुताबिक उन्हें जेल की सजा मिली है और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है और उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

#Bolsonaro #Brazil #HealthUpdate #WorldNews #ब्राजील