सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने शुभकामना देते हुए कहा है कि तिरंगा हमारी शान है। इसे हर घर में फहराने का जो निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। देश को आजादी बहुत संघर्षों और बलिदानों के आधार पर मिली है, हमें इसे हर कीमत पर कायम रखना होगा। तिरंगा हमारी शान है। इसे हर घर में फहराने का जो निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर दिल में तिरंगा, हर घर में तिरंगा की भावना को आज हम साकार करने में सहभागी बने हैं। हम सभी को सबसे पहले देश की भावना से आगे बढ़ते हुए देश की चिंता करना है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने कहा कि हमारा भारत दुनिया में सबसे आगे रहे और देश का हर नागरिक खुशहाल जीवन जीए, हमें इसकी चिंता करनी होगी। उन्होंने कहा कि आम जन की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो काम कर रहे हैं; मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं, हमें केंद्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना है।

#भाजपाअध्यक्ष #स्वतंत्रतादिवस2025 #देशभक्ति #शुभकामनाएं #राष्ट्रनिर्माण