सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  बिग बॉस सीजन 19 की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने बयानों और अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में आने के बाद से ही वह कभी अपने महलनुमा घर का बखान करती दिखीं तो कभी अपने कथित अफेयर के खुलासे से लाइमलाइट बटोरती नजर आईं। वहीं, उनकी दुबई यात्राओं को लेकर भी चर्चा तेज रही है।

तान्या मित्तल ने शो में कई बार कहा था कि वह दुबई सिर्फ ‘बकलावा’ खाने के लिए जाती हैं। लेकिन अब इस दावे का सच सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या हर 15 दिन में दुबई का चक्कर केवल मिठाई के लिए नहीं काटतीं बल्कि असली वजह कुछ और है। बताया जा रहा है कि तान्या दुबई में अपने लग्जरी बिजनेस कनेक्शंस और इवेंट्स के लिए जाती हैं। यही कारण है कि वह लगातार वहां दिखाई देती हैं।

उनके दुबई कनेक्शन ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर तान्या की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह खुद को प्रिंसेस बताती नजर आती हैं। वहीं, शो में उनकी इस ‘बकलावा थ्योरी’ पर भी साथी कंटेस्टेंट्स ने मजे लिए।

अब तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप्स का असली राज खुलने के बाद फैंस के बीच नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

#BiggBoss19 #TanyaMittal #DubaiTrip #EntertainmentNews