सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चा इसके ऐलान के साथ ही शुरू हो गई थी। शो 29 अगस्त से टीवी पर प्रसारित होगा और इस बार इसकी थीम “राजनीति” पर आधारित होगी। बीते दिनों जारी प्रोमो के बाद से दर्शकों में इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई थी।

अब शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है—यूट्यूबर पूरव झा। पूरव झा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आए थे, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था। हालांकि वह यह शो नहीं जीत पाए, लेकिन अपने गेमप्ले और बहादुर अंदाज से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक ने यह जानकारी साझा की है कि पूरव झा बिग बॉस 19 में एंट्री करने जा रहे हैं। शो में उनके तीखे सवाल, बेबाक अंदाज और गेम स्ट्रेटजी से अन्य प्रतियोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

इस बार बिग बॉस का सीजन न केवल मनोरंजन बल्कि राजनीति के तड़के के साथ पेश होगा, जिससे दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और बहस देखने को मिलेगी।

#बिगबॉस19 #पूरवझा #सलमानखान #रियलिटीशो #टीवीसमाचार