सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल     :  बिग बॉस 19 इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा और सरप्राइज से भरा हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ शहबाज ने राशन और कपड़े छुपाकर घरवालों की परेशानी बढ़ा दी, वहीं दूसरी तरफ घर के अंदर एक बड़ा नियम तोड़ने का मामला सामने आया है। इस गलती की वजह से शो का माहौल पूरी तरह बदल गया है।

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते वीकेंड के वार से पहले ही एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया गया है। दरअसल, बिग बॉस के घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ना किसी भी कंटेस्टेंट को भारी पड़ सकता है और ऐसा ही इस बार भी हुआ। इस फैसले ने दर्शकों को हैरान कर दिया क्योंकि बाहर जाने वाला कंटेस्टेंट घर का एक फेवरेट खिलाड़ी माना जा रहा था।

इस बीच अमाल मलिक की कैप्टेंसी भी चर्चा में रही। उन्होंने घर के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दीं, लेकिन कुनिका सदानंद को किचन ड्यूटी से हटाकर सीधे बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक चूक ने उन्हें गेम से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

फिलहाल मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर एलिमिनेशन का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अंदाजा लगा रहे हैं। बिग बॉस का यह सरप्राइज ट्विस्ट न केवल घरवालों बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़ा झटका साबित हुआ है।

#बिगबॉस19 #BiggBossEviction #वीकेंडकेवार #BB19Update #BiggBoss19News