सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली :  अक्सर अमीरी की बात करते ही बिजनेस टाइकून या फिल्मी सितारों का नाम आता है, लेकिन इस बार चर्चा में एक डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और विज़न से अरबों की दौलत खड़ी की है। हम बात कर रहे हैं डॉ. शमशीर वायलिल की, जिन्हें भारत का सबसे अमीर डॉक्टर कहा जाता है।

केरल से ताल्लुक रखने वाले डॉ. वायलिल बुर्जील होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उन्होंने मिडिल ईस्ट में अपनी खास पहचान बनाई और वहां स्वास्थ्य सेवाओं का विशाल साम्राज्य खड़ा किया। उनके अस्पताल और मेडिकल सेंटर आज लाखों मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराते हैं।

रेडियोलॉजिस्ट से हेल्थकेयर अरबपति बनने का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। डॉक्टर वायलिल ने साबित किया कि सही दृष्टिकोण, मेहनत और हिम्मत से सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। उनका बिजनेस खाड़ी देशों में मजबूती से खड़ा है और वह लाइफस्टाइल के मामले में अंबानी और अदाणी जैसे उद्योगपतियों को टक्कर देते हैं।

डॉ. वायलिल की नेटवर्थ अरबों में है और वह आज भारतीयों के लिए गर्व का विषय बने हुए हैं। उनकी सफलता सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में भी है।

#भारतकासबसेअमीरडॉक्टर #शमशीरवायलिल #हेल्थकेयर #बुर्जीलहोल्डिंग्स #अंबानी #अदाणी