सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी का चौथा पार्ट आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म में एक्शन, खून-खराबा और इमोशंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत ही धांसू एक्शन सीन्स से होती है जहां टाइगर श्रॉफ का किलर अंदाज दर्शकों को हैरान कर देता है। वहीं, संजय दत्त अपनी खलनायिकी से पूरी तरह छा गए हैं। उनका इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी इस फिल्म को और खास बना रही है। फैंस का कहना है कि लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में ऐसा खलनायक देखने को मिल रहा है जो कहानी को और दमदार बना देता है।
फिल्म में हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम किरदार निभा रही हैं। टाइगर श्रॉफ की दोनों ही एक्ट्रेसेस के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म का एक बड़ा आकर्षण होगी।
बागी 4 का यह ट्रेलर कई लोगों को रणबीर कपूर की एनिमल की याद दिला रहा है, क्योंकि इसमें भी भरपूर एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर देखकर साफ है कि बागी 4 इस साल की सबसे बड़ी एक्शन सागा साबित हो सकती है।
#बागी4 #टाइगरश्रॉफ #संजयदत्त #बॉलीवुड #बागी4ट्रेलर