सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली करेंगी। ताहलिया मैक्ग्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने आठवें वनडे खिताब की तलाश में उतरेगी। टीम में 10 खिलाड़ी ऐसी हैं जिन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था और अनुभव के साथ उतरेंगी।

टीम में शामिल खिलाड़ी: एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम।

ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान और 22 अक्टूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह दूसरा मौका होगा जब इंदौर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

टूर्नामेंट के मैच मुंबई, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। कुल 28 लीग और 3 नॉकआउट मैच होंगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, दूसरा 30 अक्टूबर को मुंबई में और फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में खेला जाएगा।

#विमेंसवर्ल्डकप #ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट #एलिसाहीली #WomensODIWorldCup2025 #महिलाक्रिकेट