सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। अहान पांडे के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया और फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब अनीत एक बार फिर से रोमांस का जादू बिखेरने की तैयारी कर चुकी हैं।
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अनीत पड्डा अपनी अगली फिल्म के लिए यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिला चुकी हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर मनीष शर्मा करने वाले हैं। मनीष इससे पहले फैन (2016) और टाइगर 3 (2023) जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स का कहना है कि सैयारा की सफलता के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अनीत और अहान पांडे के करियर पर खास नजर रखी हुई है। अनीत जेनरेशन Z के लिए रोमांस का नया चेहरा बनकर सामने आई हैं और इसी वजह से उन्हें मनीष शर्मा की इस नई लव स्टोरी फिल्म के लिए कास्ट किया गया है।
हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक सीक्रेट रखा गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म के लिए लीड एक्टर की तलाश जारी है और शूटिंग की शुरुआत साल 2026 की पहली छमाही में होने की संभावना है।
अनीत पड्डा के फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। रोमांटिक फिल्मों की वजह से उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब यशराज बैनर के साथ उनका जुड़ना उनके करियर में एक नया मोड़ साबित हो सकता है।
#अनीतपड्डा #यशराजफिल्म्स #रोमांटिकफिल्म #बॉलीवुडन्यूज #मनीषशर्मा