सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने का असर अब साफ दिखने लगा है। वॉलमार्ट, अमेजन, टारगेट और गैप जैसे बड़े अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं ने भारत से आने वाले कपड़ों के ऑर्डर फिलहाल रोक दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी खरीदारों से ईमेल और लेटर मिले हैं, जिनमें अगली सूचना तक शिपमेंट रोकने को कहा गया है।
अमेरिकी कंपनियां चाहती हैं कि टैरिफ से बढ़ी लागत का बोझ भारतीय निर्यातक खुद उठाएं। इससे लागत 30-35% तक बढ़ सकती है। वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, इंडो काउंट और ट्राइडेंट जैसे प्रमुख निर्यातकों की अमेरिकी बिक्री 40-70% तक है, जिससे उनका कारोबार बड़े पैमाने पर प्रभावित होने की आशंका है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऑर्डर होल्ड होने से भारत-अमेरिका व्यापार में 40-50% गिरावट आ सकती है। टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में भारतीय ऑर्डर बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों को शिफ्ट हो सकते हैं, जहां टैरिफ केवल 20% है।
भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को अनुचित बताया था, लेकिन फिलहाल किसी ट्रेड डील के आसार नजर नहीं आ रहे। इससे भारतीय निर्यातकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
#अमेरिका_टैरिफ #भारतीय_निर्यात #वॉलमार्ट #अमेजन #ट्रंप_नीति