सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : बिग बॉस 19 में हिस्सा ले रहे सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने अनुभवों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कई बड़े एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्मों से बाहर निकालने के लिए 20-20 कॉल की थी। अमाल ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें धमकी दी कि इंडस्ट्री में उनका रास्ता खत्म कर देंगे। इसके बावजूद अमाल हमेशा सच के साथ खड़े रहे और यही कारण है कि कई लोग बाद में उनके पास गाने बनवाने आए।

बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल ने तान्या मित्तल का समर्थन किया और अपने दोस्तों जीशान कादरी और बसीर अली से बहस कर दी। बहस के दौरान उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ भड़काऊ बातें उनके चाचा ने फैलाई थी और कई लोगों ने उनके गाने बनाने पर शक जताया।

अमाल ने बताया, “कल फिर हिट दूंगा, कल फिर आएंगे कि भाई गाना दे दो। मैं हर कीमत पर सच्चाई के साथ खड़ा रहता हूँ।” इस बयान से साफ है कि अमाल मलिक अपने स्टैंड पर कायम हैं और इंडस्ट्री की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बीते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अमाल को उनके बिहेवियर पर जमकर फटकार लगाई थी। इस हफ्ते अमाल कैप्टेन्सी के लिए अभिषेक बजाज से मुकाबला करेंगे। वहीं नॉमिनेशन में मृदुल तिवारी, नतालिया, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर शामिल हैं।

अमाल का यह बयान इंडस्ट्री में सच्चाई के साथ खड़े रहने और संघर्ष के अनुभव को उजागर करता है।

#AmalMalik #बिगबॉस19 #इंडस्ट्रीस्ट्रगल #Bollywood #सिंगर