सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशिया कप 2025 में गुरुवार को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ग्रुप स्तर का अहम मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलने के बाद अब अफगानिस्तान के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति है। अगर टीम को सुपर-4 में जगह बनानी है तो उसे किसी भी हाल में श्रीलंका को हराना होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। टीम के स्टार बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और कमजोर शॉट चयन ने टीम को नुकसान पहुंचाया। अब श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अफगानिस्तान को आक्रामक खेल दिखाना होगा।

गेंदबाजी में राशिद खान और मुजीब उर रहमान पर जिम्मेदारी होगी कि वे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकें। वहीं बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान से टीम को अच्छे शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मध्यक्रम में नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी को बड़ा योगदान देना होगा।

श्रीलंका की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उनकी गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला। लेकिन अगर टीम एकजुट होकर संतुलित खेल दिखाती है तो सुपर-4 में जगह बनाने की राह आसान हो सकती है।

#AsiaCup2025 #AfghanistanVsSriLanka #CricketNews #AfghanistanCricket