सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत के द्वारा 20 जुलाई 2025 से चलाए गए विशेष सदस्यता अभियान ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। एक ही दिन में 1,11,444 नए सदस्य बनाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत ने नया इतिहास रच दिया है।

इस प्रकार, अब मध्य भारत प्रांत की कुल सदस्य संख्या 5,15,782 सदस्य तक पहुँच चुकी है। यह उपलब्धि संगठन के लगातार सक्रिय प्रयास, गहन छात्र संपर्क अभियान और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा –
“यह एक ऐतिहासिक सफलता है, जो हमारे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और संगठन तंत्र की मजबूती का परिणाम है। विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों तक पहुँच कर उन्हें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य के साथ जोड़ना है। इस सदस्यता अभियान ने यह सिद्ध कर दिया है कि आज अभाविप विद्यार्थियों के भरोसे का पर्याय बन चुका है। मैं सभी नए सदस्यों का अभाविप परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूँ।”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य भारत प्रांत विद्यार्थियों के हितों में कार्य करते हुए उनके व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
#अभाविप #सदस्यताअभियान #मध्यभारतप्रांत #ABVP #विद्यार्थीपरिषद