सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :   आज के समय में लोग पारंपरिक नौकरियों के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। पेट्रोल पंप डीलरशिप एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें स्थिर आय की संभावनाएं हैं। भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपको किसी ऑयल मार्केटिंग कंपनी जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम से डीलरशिप लेनी होती है।

कितना होता है निवेश?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 15 लाख रुपए से 35 लाख रुपए तक का निवेश करना होता है, जो कि शहरी या ग्रामीण क्षेत्र पर निर्भर करता है। इसमें जमीन की कीमत शामिल नहीं होती। जमीन खुद की हो या लीज पर ली गई, दोनों ही मान्य हैं। कम से कम 800 से 1200 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होती है।

आवेदन की प्रक्रिया

आईओसीएल की डीलरशिप के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर “हम सुन रहे हैं” सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल और बीपीसीएल के लिए ‘पेट्रोल पंप डीलर चयन’ वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है। जरूरी दस्तावेज  इसके लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स दस्तावेज और पर्यावरण मंजूरी जैसे कागजात जरूरी होते हैं।

कमाई कैसे होती है?

प्रत्येक लीटर पेट्रोल की बिक्री पर आपको करीब ₹3-₹5 तक का कमीशन मिलता है, जो आपकी कमाई होती है।  यह व्यवसाय न केवल फायदेमंद है, बल्कि लंबे समय तक स्थिर आय देने में भी सक्षम है।

#पेट्रोलपंप #बिजनेसआइडिया #डीलरशिप #पेट्रोलपंपकैसेखोलें #भारतमेंपेट्रोलपंप