सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अक्षय कुमार की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इस समय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग ली, बल्कि रिलीज के पांचवें दिन तक आते-आते कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।
पहले ही दिन 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। सोमवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं देखी गई और पांचवें दिन तक आते-आते हाउसफुल 5 ने सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर का घरेलू बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सलमान खान की सिकंदर, जो कि ईद 2025 पर रिलीज़ हुई थी और 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, अब अक्षय कुमार की कॉमेडी से पीछे छूट गई है। हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार के साथ नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज अभिनेता शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
फिल्म की शानदार कहानी, पंचलाइन और जबरदस्त स्टार पावर के चलते दर्शकों की भीड़ लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्तों में हाउसफुल 5 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
इस तरह अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बॉक्स ऑफिस के असली ‘खिलाड़ी’ हैं।
#हाउसफुल5 #अक्षयकुमार #सिकंदर #बॉक्सऑफिस #सलमानखान #हिंदीसिनेमा #फिल्मरिकॉर्ड