सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले ही धमाका कर रही है। साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एडवांस बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन यानी 2 जून को फिल्म के 24,238 टिकट बिक गए, जिससे 87.84 लाख रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन तक यह आंकड़ा और बढ़ गया। सैकनिल्क के मुताबिक, अब तक फिल्म के 8475 शोज के लिए 45,411 टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से फिल्म की कुल कमाई 1.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और इसे दो वर्जन में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पहले दीवाली 2024 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज टल गई थी। अब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग और दर्शकों का उत्साह देखकर यह साफ है कि ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

#हाउसफुल5 #अक्षयकुमार #एडवांसबुकिंग #बॉक्सऑफिस #कॉमेडीफिल्म #सिनेमा #फिल्मरिलीज