सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल के दो जुडो खिलाड़ियों ने आयोजित हांगकांग एशियन ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।
2016 रियो ओलंपियन अवतार सिंह ने पुरुषों के –100 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट मुकाबलों के बाद रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, महिलाओं के -78 किलोग्राम वर्ग में ताखेल्लम्बम इनुंगनबी ने भी बेहतरीन तकनीक और निरंतरता दिखाते हुए रजत पदक जीता।
साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल के रीजनल डायरेक्टर अभिषेक सिंह चौहान (आईटीएस) ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके समर्पण व मेहनत की सराहना की।

#साईएनसीओईभोपाल #जुडो #रजतपदक #हांगकांगएशियनओपन #भारतीयखिलाड़ी #खेलसमाचार #जुडोइंडिया