सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : होंडा ने एक छोटी, स्टाइलिश और बेहद किफायती इलेक्ट्रिक कार Honda N-One e को जापान में लॉन्च किया है, जो अपने रेट्रो लुक और स्मार्ट फीचर्स के चलते सुर्खियों में है। यह कार भारत की चर्चित Tata Nano जैसी कॉम्पैक्ट है, लेकिन तकनीक के मामले में काफी आगे है। इसे सबसे पहले गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में शोकेस किया गया था।
इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार में एलईडी हेडलैंप, गोल DRLs, क्लैमशेल स्टाइल बोनट और फ्रंट चार्जिंग पोर्ट जैसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें V2L (Vehicle-to-Load) सिस्टम है जिससे यह दूसरी गाड़ियों को चार्ज कर सकती है और जरूरत पड़ने पर घर को बिजली भी दे सकती है।
Honda N-One e के इंटीरियर में कई फिजिकल बटन, स्मार्ट स्टोरेज स्पेस, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, और सिंगल पेडल ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें छोटी लेकिन स्टाइलिश 6-स्पोक व्हील्स और पांच रंगों के विकल्प दिए गए हैं।
फुल चार्ज पर यह कार लगभग 245 किमी तक चल सकती है और 50 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। कंपनी ने इसके पावरट्रेन का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसमें 64 PS की पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा।
फिलहाल इस कार को भारत में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन इसका डिजाइन और कॉन्सेप्ट भारतीय बाजार में बहुत उपयुक्त माना जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो छोटी और स्मार्ट ईवी की तलाश में हैं।
#होंडा_कार #इलेक्ट्रिक_कार #टाटा_नैनो #छोटी_कार #EV_कार #ऑटो_न्यूज