सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रतिष्ठित हीलियम प्राइवेट लिमिटेड में एचआरएम इंटर्न पद के लिए चयन प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। कंपनी द्वारा आयोजित टेलीफोनिक इंटरव्यू में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की कुल 60 छात्राओंने भाग लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा और कठोर चयन प्रक्रिया के उपरांत महाविद्यालय की सामरा खान , बीबीए द्वितीय वर्ष,आर्ची कश्यप, बीबीए द्वितीय वर्ष,तनिशा शर्मा, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, पूनम साहू, बीबीए तृतीय वर्ष ने सफलता अर्जित की। यह उपलब्धि कॉलेज की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही
यह चयन छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रमाण है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा परवानी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारी छात्राओं का हीलियम जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन उनकी क्षमता और समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण है बल्कि अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करेगी। इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज युवा छात्राओं को शिक्षा और उद्योग जगत में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

#संतहिरदारामकॉलेज #एचआरएमइंटर्न #छात्राओंकीसफलता #हीलियमप्राइवेटलिमिटेड #करियरअवसर