सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल में, एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी और मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य, हिंदी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करना था। बैठक में मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के प्रतिनिधियों एवं भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर हिंदी भाषा के विकास और प्रचार प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी और भोज मुक्त विश्वविद्यालय के बीच हुए इस समझौते से हिंदी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, साथ ही दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग भी बढ़ेगा।
बैठक के आरंभ में, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु मिलिंद दांडेकर ने मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल का शॉल एवं तुलसी का पौधा देकर अभिनंदन किया। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मिलिंद दांडेकर ने की।


विश्वविद्यालय की ओर से एम ओ यू पर कुलसचिव डॉ सुशील मंडेरिया द्वारा हस्ताक्षर किए गए जबकि हिन्दी ग्रंथ अकादमी की ओर से इस औपचारिकता का निर्वहन संयुक्त संचालक डॉ उत्तम सिंह चौहान द्वारा किया गया
इस अवसर पर विश्वविद्यालय विद्यार्थी सहायता विभाग के निदेशक प्रो. रतन सूर्यवंशी, वरिष्ठ सलाहकार निधि रावल गौतम एवं विश्वविद्यालय और अकादमी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक का संचालन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र एवं मुद्रा वितरण विभाग की निदेशक डॉ विभा मिश्रा द्वारा किया गया।

#हिंदी_ग्रंथ_अकादमी #भोज_मुक्त_विश्वविद्यालय #एमओयू #हिंदी_शिक्षा #शैक्षणिक_सहयोग