सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में हिन्दी दिवस के अवसर पर भारत का सांस्कृतिक गौरव विषय पर अन्तरामहाविद्लयीन, काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना, अभिव्यक्ति कौशल को निखारना तथा भारतीय संस्कृति और संवेदना से जुड़ाव को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और अभिव्यक्ति का आधार है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राएँ अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत करने के साथ-साथ साहित्य और समाज के बीच सेतु का कार्य करती हैं।
आपने आगे कहा कि हिन्दी दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि अपनी मातृभाषा का सम्मान करना और उसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के प्रतिभागियों ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने भाषा विभाग की प्रो गीतांशी बुट्टन एवं डॉ.मुग्धा राजपूत को बधाई दी।
#हिन्दीदिवस #काव्यपाठ #प्रतियोगिता #हिन्दीभाषा #InterCollege