सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को एक लाइव इंटरव्यू के दौरान उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने एक वैश्विक आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को “आम पाकिस्तानी” बता दिया। यह इंटरव्यू अल जजीरा पर प्रसारित हो रहा था, जहां भारतीय पत्रकार ने तथ्यों के साथ उनकी बातों को काटते हुए उन्हें घेर लिया।

हिना रब्बानी, भारत द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों की बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इनमें शामिल हाफिज अब्दुर रऊफ कोई आतंकी नहीं, बल्कि एक आम पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “पाकिस्तान में लाखों अब्दुर रऊफ हैं, भारत ने गलत व्यक्ति को आतंकी बताया है।”

हालांकि, इस दावे को पत्रकार ने तुरंत तथ्यों के साथ खारिज कर दिया। पत्रकार ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका की लिस्ट में हाफिज अब्दुर रऊफ एक ग्लोबल आतंकी है, और पाकिस्तानी सेना ने इस तस्वीर या पहचान को कभी गलत नहीं बताया। इस पर हिना रब्बानी असहज हो गईं और बातचीत बदलने की कोशिश करने लगीं।

सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होते ही हिना की आलोचना तेज हो गई। यूजर्स ने उन्हें आंतकवाद के समर्थन का प्रतीक बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह घटनाक्रम एक बार फिर यह साबित करता है कि पाकिस्तान अब भी आतंकियों को पनाह देने वाले देश की छवि से बाहर नहीं निकल सका है।

इस इंटरव्यू ने पाकिस्तानी कूटनीति की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#हिना_रब्बानी, #आतंकी, #पाकिस्तान, #इंटरव्यू, #भारत, #हाफिज_अब्दुर_रऊफ, #ऑपरेशन_सिंदूर, #पाकिस्तानी_विदेश_नीति