सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एचडीएफसी बैंक की नॉन-बैंकिंग सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने आज बीएसई और एनएसई पर शानदार एंट्री की। कंपनी का शेयर ₹740 के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 13% की बढ़त के साथ ₹835 पर लिस्ट हुआ। दोपहर 12:40 बजे तक यह 15% उछाल के साथ ₹847 तक ट्रेड कर रहा था।
आईपीओ का साइज ₹12,500 करोड़ था और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹57 से ₹76 के बीच चल रहा था, जिससे निवेशकों की रुचि पहले से ही स्पष्ट थी।
लिस्टिंग के साथ ही एचडीबी फाइनेंस का मार्केट कैप ₹70,000 करोड़ को पार कर गया, जिससे यह भारत की 8वीं सबसे बड़ी एनबीएफसी बन गई। फिलहाल बजाज फाइनेंस देश की सबसे वैल्यूएबल एनबीएफसी है जिसका मार्केट कैप ₹5.8 लाख करोड़ है। इसके बाद जियो फाइनेंस ₹2.1 लाख करोड़ और चोलामंडलम फाइनेंस ₹1.37 लाख करोड़ के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
एचडीबी फाइनेंस 2007 में स्थापित हुई थी और यह सिक्योर और अनसिक्योर्ड लोन जैसे पर्सनल, गोल्ड, बिजनेस और ऑटो लोन देती है। कंपनी के देशभर में 1,680 से अधिक ब्रांचेस हैं। जून 2025 की तिमाही में कंपनी ने लगभग ₹13,300 करोड़ की नेटवर्थ दर्ज की थी।
इस लिस्टिंग से एचडीबी ने खुद को न केवल एक मजबूत फाइनेंशियल प्लेयर के रूप में स्थापित किया है, बल्कि भारतीय कैपिटल मार्केट में निवेशकों की रुचि को भी नई दिशा दी है।
#एचडीबी_फाइनेंशियल #शेयर_बाजार #आईपीओ #एनबीएफसी #एचडीएफसी_बैंक #लिस्टिंग_समाचार