सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  मुंबई :   भारतीय आईटी  उद्योग में वेतन के मामले में एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  टेक्नोलॉजीज के सीईओ सी. विजयकुमार सबसे आगे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें कुल ₹94.6 करोड़ का रेम्यूनरेशन मिला, जो कि कंपनी के औसत कर्मचारी की सैलरी से 663 गुना अधिक है।

इस वेतन में ₹15.8 करोड़ बेस सैलरी, ₹13.9 करोड़ परफॉर्मेंस बोनस, ₹56.9 करोड़ लॉन्ग टर्म स्टॉक यूनिट्स (और ₹1.7 करोड़ का अतिरिक्त बोनस शामिल है। इसके साथ ही उन्हें 7.9% वेतनवृद्धि मिली, जबकि औसत कर्मचारियों की सैलरी में केवल 3.1% की वृद्धि हुई।

विजयकुमार 2016 में एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  के सीईओ बने और 2021 में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी नियुक्त किए गए। अब वे 31 मार्च 2030 तक सीईओ और एमडी के रूप में बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्लाउड और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उनका जन्म 13 अक्टूबर 1967 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ था। उन्होंने पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और वर्तमान में वे न्यू जर्सी, अमेरिका में रहते हैं।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  टेक की 2024 में ऑपरेशनल इनकम 8.33% बढ़कर ₹1.09 लाख करोड़ हो गई और शुद्ध लाभ ₹15,710 करोड़ रहा।

#HCLTech #विजयकुमार #ITउद्योग #CEOवेतन #भारतीयIT