सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म हरि हर वीर मल्लू आखिरकार 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। फिल्म के पहले शो के लिए सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जो इस बात का संकेत हैं कि पवन कल्याण का स्टारडम अभी भी बरकरार है।
फिल्म एक पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण एक योद्धा की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म के मुख्य खलनायक के रूप में बॉबी देओल की एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया। उन्होंने अपने किरदार में दमदार अभिनय से प्रभावित किया।
फिल्म को पहले शो के बाद ही सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फैंस ने इसे “पवन कल्याण की अब तक की सबसे ग्रैंड फिल्म” बताया। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और एक्शन सीक्वेंस लाजवाब हैं, पवन कल्याण का अंदाज देखकर रौंगटे खड़े हो गए।”
वहीं, कई लोगों ने फिल्म की कहानी को भी engaging और प्रेरणादायक बताया है। निर्देशक कृष जगर्लामुडी ने इस फिल्म को एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में ढाला है, जो तेलुगु संस्कृति और विरासत को बखूबी दर्शाता है।
यह फिल्म पवन कल्याण की दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है, और दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। पहले ही दिन की भीड़ और रिव्यू को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि हरि हर वीर मल्लू एक ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अग्रसर है।
#पवनकल्याण #हरिहरवीरमल्लू #तेलुगुफिल्म #पहलेशोकीभीड़ #दर्शकोंकाक्रेज