सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित गुलाब उद्यान में इन दिनों रंग-बिरंगी बहारे देखने को मिल रही है। यहां लगभग 250 सौ प्रजाति के गुलाब रखे गए हैं और 4000 से अधिक गमले रखे गए हैं जो इस गुलाब उद्यान की शान को बढ़ावा देते हैं। दिसंबर से फरवरी के इस सर्द मौसम में इसको ध्यान की खूबसूरती आसमान छूती है, जनवरी यहां के गुलाबो को देखने का सबसे अच्छा महीना है।
सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलने वाले इस उद्यान में प्रतिदिन लगभग 500 लोग भ्रमण करने को पहुंचते हैं। यहां पर आम जनता का प्रवेश निशुल्क रखा गया है और साथ ही उन्हें फोटो और वीडियो शूटिंग की अनुमति भी दी जाती है जिससे लोग अपने पसंदीदा फूलों के साथ अपनी यादें सजा सके।
उद्यान के इंचार्ज लोकेंद्र पांडे ने बताया 45वीं अखिल भारतीय प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें लगभग 1 लाख से अधिक प्रजाति के पौधे शामिल किए गए थे। इस प्रदर्शनी में देश विदेश से प्रतिभागी अपने विशेष गमले और दुर्लभ प्रजाति के पौधे लेकर शामिल हुए थे।
यहां के माली ने बताया कि वह प्रतिदिन फूलों को पानी देने और खराब पत्तों को हटाने का कार्य करते हैं।वही सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वह रोज खराब पत्तों को झाड़ू से एकत्रित कर उसे सूखने रखते हैं और पत्तों से खाद तैयार की जाती है।
हर वर्ष 15 अक्टूबर से यहां पर फूलों की कटिंग और खाद डालना शुरू किया जाता है। जिससे फूल और और पौधे दिसंबर से जनवरी तक पूर्ण रूप से खिल सके।
यह उद्यान हॉर्टिकल्चर विभाग के अंतर्गत संचालित किया गया है। उद्यान में विभिन्न प्रकार के पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
भ्रमण करने आए राहुल ने बताया कि वह हर शनिवार अपने पुत्र रोहन को लेकर इस उद्यान में उपस्थित होते हैं। उनके बेटे को हरियाली और गुलाब बेहद पसंद है। इसलिए वह इस उद्यान का भ्रमण करते हैं और यह उनके परिवार का एक हिस्सा बन चुका है।
उद्यान में नोजल प्रणालियों से पौधों को भरपूर मात्रा में पानी दिया जाता है जिसे यह पौधे खिले रहे और इनका आकर्षण यूं ही फैला रहे। वर्ष 2028 में यहां “वर्ल्ड रोज कन्वेक्शन” नामक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिसमें अनेक और कई दुर्लभ प्रजातियों को भी शामिल किया जाएगा।
#भारत #नईखबर #ताज़ाखबर #आजकीखबर #खासरिपोर्ट #लाइवअपडेट #खूबसूरतपल #वीकेंडमूड #यादगारलम्हे #प्रेरणा #सकारात्मकसोच #जीवनशैली #खुशियां #रंगऔरखुशबू #मौसमका_मिजाज #फोटोग्राफीप्रेमी #यात्राडायरी #मनमोहकदृश्य #सुंदरभारत #दिलकोछूलिया