ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने दशहरा पर्व में रावण पुतला दहन करने के लिए सख्त नियम तय कर दिया है।

रावण पुतला दहन जैसे आयोजनों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसी तरह कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का मोबाइल नंबर व पता प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुतला दहन खुले स्थान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के मुख्य पदाधिकारी सहित स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे।

पुतला दहन के दौरान आयोजकों को एक रजिस्टर रखना होगा, जिसमें कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा

ताकि उनमें से कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा सके। आयोजन में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना एवं सैनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। रावण दहन स्थल से 100 मीटर के दायरे में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराया जाए।